गुलाबगंज: गुलाबगंज के बावरिया गांव निवासी बुजुर्ग ने कलेक्टर से लगाई गुहार, अपने ही परिवार द्वारा जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप...
मंगलवार दोपहर 3 बजे जनसुनवाई के दौरान गुलाबगंज तहसील के ग्राम बावलिया निवासी बुजुर्ग भुग्गीलाल अहिरवार अपनी फरियाद लेकर पहुंचे जहां उन्होंने लिखित रूप से उनके नाम की जमीन पर उनके ही परिवार द्वारा कब्जा करने उनके साथ मारपीट करने यहां तक की खाने पीने ना देने की शिकायत भी की। जिला पंचायत सीईओ ने उनके पास बाहर आकर उनकी फरियाद सुनी