डुमरा: रीगा प्रखंड प्रमुख पद पर लक्ष्मी प्रसाद यादव निर्विरोध निर्वाचित एसडीओ आनंद कुमार ने सौंपा निर्वाचन प्रमाण पत्र
रीगा प्रखंड प्रमुख पद पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि लक्ष्मी प्रसाद यादव एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। निर्वाचन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीतामढ़ी सदर के अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।