विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जिले के सभी थानों में चौकीदार परेड शुरू कर दी गई है। विभिन्न थानों में थानाध्यक्षों की अध्यक्षता में चौकीदारों की उपस्थिति दर्ज की गई और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बता दें की विधानसभा चुनाव में पुलिसकर्मी लगे हुए थे ऐसे में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर चौकीदार परेड़ थानों में शुरू हो गई।