कन्नौज: नसरापुर से 16 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पीड़ित परिवार पहुंचा SP कार्यालय, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के नसरापुर गांव से 16 वर्षीय किशोरी को भगा लेजाने का मामला सामने आए है। घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया था लेकिन सुनवाई न होने का आरोप लगा। शनिवार को शिकायतकर्ता पक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर मौजूद था जिसने घटना की जानकारी साझा की है।