कन्नौज: महिला थाना पर परिवार परामर्श केंद्र की सुनवाई से 2 परिवारों के बीच हुई सुलह, घर टूटने से बचा
कन्नौज के महिला थाना परिसर पर शुक्रवार को परिवार परामर्श केंद्र की सुनवाई पूरी हुई। इस दौरान दो दंपति जोड़ों के बीच आपसी मनमुटावों को खत्म कराया गया। पुलिस की मध्यस्थता के कारण दो परिवार टूटने से बचे। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर परिवार परामर्श केंद्र की कार्रवाई हुई।