कन्नौज: नसरापुर स्थित सपा कार्यालय पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को यह आयोजन नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुआ। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पदाधिकारी के द्वारा मुलायम सिंह यादव के द्वारा किए गए कामों को याद किया गया और 27 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर चुनाव लड़ने की हुंकार भरी गई।