मंझनपुर: करारी इलाके की किशोरी को एटा जिले में माता-पिता द्वारा बेचने के मामले में सीओ ने दी जानकारी
करारी थाना क्षेत्र में किशोरी को बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है आरोप माता-पिता पर ही है। जिन्होंने 13 वर्षीय किशोरी को एटा जिले के व्यक्ति को पांच लाख रुपये में बेच दिया। आरोपी उसे लेकर एटा गया और वहां दो दिनों तक बंधक बनाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की। 16 मार्च को चंगुल से छुटकर पीड़िता अपने घर पहुंची तो माता-पिता ने उसे रखने से इनकार कर दिया।