धौलपुर: बाड़ी रोड से विक्षिप्त युवक को भिजवाया गया अपना घर आश्रम
अपना घर सेवा समिति शाखा धौलपुर के अध्यक्ष राजुद्दीन खान को धीर सिंह जादोन से सूचना मिली कि बाड़ी रोड धौलपुर स्थित मनोज हॉस्पिटल के पास एक विक्षिप्त प्रभु जी रोड के पास घूम रहे हैं। जानकारी से मालूम हुआ कि विक्षिप्त प्रभु जी बिहार के रहने वाले हैं, जिनका नाम अविनाश है और चलने में असमर्थ हैं।