#नालंदा - (रहूई)देशी स्वाद होटल एंड रेस्टोरेंट का हुआ भव्य शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार व सांसद कौशलेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन
भागन बीघा चौक पर अब लोगों को मिलेगा घर जैसा स्वाद
कम कीमत में बेहतर क्वालिटी का भोजन उपलब्ध कराने का दावा
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार
नालंदा जिले के रहूई प्रखंड अंतर्गत भागन बीघा चौक स्थित डेंटल कॉलेज के समीप गुरुवार को देशी स्वाद होटल एंड रेस्टोरेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में रेस्टोरेंट के डायरेक्टर सह पैठना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार उर्फ पिंकू सिंह ने मुख्य अतिथियों का अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने रेस्टोरेंट के संचालक को शुभकामना देते हुए कहा कि भागन बीघा चौक पर देशी स्वाद होटल एंड रेस्टोरेंट के खुलने से आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अब क्षेत्रवासियों को शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन के लिए दूर-दराज के इलाकों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही स्थान पर लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध हो सकेंगे।
वहीं नवनिर्मित रेस्टोरेंट के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार उर्फ पिंकू सिंह ने बताया कि यहां देशी स्वाद मटन एवं वेज थाली के साथ कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट में ग्राहकों को घर जैसा स्वाद देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कम कीमत में बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि एक बार रेस्टोरेंट में आकर देशी स्वाद का आनंद जरूर लें। ग्राहकों की पसंद, गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। रेस्टोरेंट के शुभारंभ के मौके पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
Rahui, Nalanda | Aug 28, 2026