सरधना: लावड़ के गांव खरदौनी में मामूली कहासुनी के बाद किशोर को जंगल में ले जाकर पैर में मारी गोली, घायल किशोर अस्पताल भर्ती
किशोर को जंगल मे ले जाकर पीटा,गोली मारने का आरोप लावड़। क्षेत्र के ग्राम खरदौनी में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी एक किशोर को पकड़कर जंगल में ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने किशोर पर फायरिंग भी की जिससे गोली उसके पैर में लग गई ।