बैतूल: सेलगांव में पति पत्नी के विवाद के चलते पति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में भर्ती
Betul, Betul | May 9, 2024 मामला बैतूल ब्लाक के अंतर्गत आने वाले सेलगाव का है। जहां गुरुवार को एक युवक ने पत्नी के साथ हुए विवाद में जहरीला पदार्थ खा लिया।युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया।जहां डाक्टर द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।युवक का नाम बबलू बताया जा रहा है।जो की सेलगाव का रहने वाला है।