जलडेगा: कारीमाटी पांगुरटोली के घर से 30 हजार रुपए की चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, दो बालक निरुद्ध
जलडेगा थाना क्षेत्र के कारीमाटी पांगुरटोली में घर का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने अखिल लुगुन (18) को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बालकों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को सुलेमान समद के घर की अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये चोरी किए गए थे। शिकायत के बाद तकनीकी और मानवीय सूचना