मुरैना नगर: मुरैना में डिप्टी कलेक्टर-तहसीलदार की सख्ती, बाजारों में हड़कंप, JCB से टीनशेड तोड़े, दुकानों से सिलेंडर जब्त
मुरैना में अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी आज शनिवार दोपहर तक जारी रहा।डिप्टी कलेक्टर उमेश अवस्थी व तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार के नेतृत्व में लोहिया बाजार से एमएस रोड तक कार्रवाई हुई।कोकम हलवाई का टीनशेड JCB से तोड़ा गया।चित्रकूट मिष्ठान से एक व कोकम से दो घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। दुकानदारों पर चालान काटे गए और अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।