सोनो: तेलियाछोराठ में पुलिस ने तोड़ी शराब की भट्ठियां, 850 लीटर चुलाई शराब व 9000 किलो जावा महुआ बरामद
Sono, Jamui | Apr 11, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस कप्तान डा. शौर्य सुमन के निर्देश पर थाना क्षेत्र के बलथर पंचायत के तेलियाछोराठ में अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद पुलिस व स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। तेलियाछोराठ के जंगली क्षेत्रों से पुलिस की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में चुलाई शराब व जावा महुआ बरामद की है।