गोहपारु: गोहपारू पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की, आरोपी से दो मवेशी जप्त
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने शनिवार को लगभग 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबिर की सूचना पर खम्हा गांव से 2 नग मवेशियों के साथ आरोपी रघुनाथ पनिका के कब्जे से दो नग मवेशी जप्त करते हुए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की है,इस कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहपारू के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक विद्यासागर की अहम भूमिका रही है।