गोहपारु: सेमरा मोड़ पर कोल्ड ड्रिंक से भरी पिकअप पलटी, दो घायल, पुलिस मौके पर
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा मोड के पास कोल्ड ड्रिंक से भरी एक पिकअप वाहन नियंत्रित होकर पलट गई, इस घटना में दो व्यक्ति घायल हुए हैं,घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है,पुलिस ने गुरुवार को लगभग 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि वाहन अनियंत्रित होकर पलटी है।