गोहपारु: हरदिहा गांव में तेज रफ्तार बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई, पुलिस मौके पर मौजूद
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिहा गांव मे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ट्रैक्टर से टकरा गई जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है,हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है,घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल पर जुट गई है,पुलिस ने बुधवार को लगभग 7:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण यह घटना घटित हुई है।