गोहपारु: पटोरी गांव में हुई मारपीट के मामले में गोहपारू थाने में दर्ज हुआ मुक़दमा
शहडोल जिले के गोहपारू थाने में मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है,पुलिस ने मंगलवार को लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी कुशल सिंह ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी किरण सिंह के द्वारा महुआ बिनने की बात को लेकर मारपीट की गई है, पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर अपराध दर्ज किया है।