इकौना: पश्चिमी केवटन पुरवा मे बाढ़ के पानी में बह गए थे दो युवक, एक युवक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
बीते रविवार रात सड़क से घर की तरफ जा रहे दो युवक अचानक बाढ़ के पानी के साथ बहकर लापता हो गए थे, वहीं जानकारी होने पर गोताखोरों को लगाकर उनकी तलाश कराई जा रही थी, आखिरकार डीएम और एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया व पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। वहीं सोमवार शाम को ही गोताखोरों ने एक युवक का शव बरामद कर लिया जबकि दूसरे की तलाश अभी भी जारी है।