नबीनगर: मोहरी ईटवा में हत्या कांड के मामले में टण्डवा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टण्डवा थाना पुलिस ने हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 99/26 (बीएनएस) के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनसेवक कुमार उर्फ निकेश (पिता–जनेश्वर राम), जनेश्वर राम (पिता–गजाधर राम) तथा कलावती देवी (पति–जनेश्वर राम) सभी निवासी ग्राम मोहरी ईटवा के रूप में हुई है।