नीमडीह: पितकी रेलवे फाटक पर फिर लगा महाजाम, घंटों फंसे रहे राहगीर व बोलबम श्रद्धालु
नीमडीह थाना क्षेत्र के पितकी रेलवे फाटक पर शनिवार को एक बार फिर महाजाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. सुबह से लेकर दोपहर करीब दो बजे तक फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. जाम के कारण छोटे-बड़े वाहनों के साथ यात्री बसों में सवार लोगों को भी घंटों तक फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ा. सावन माह में बाबा नगरी बैद्यनाथ धाम जा रहे बोलबम श्रद्धालु भी इस जाम में