उन्नाव: शुक्लागंज में गंगा कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने बढ़ाया कदम
Unnao, Unnao | Apr 7, 2026 शुक्लागंज में गंगा नदी के बढ़ते कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने गंगाघाट क्षेत्र में अब युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया है। ये कार्य पुराने यातायात पुल से लगभग 100 मीटर आगे मिश्रा कॉलोनी घाट की दिशा में शुरू किया गया है। विभाग ने कुल 350 मीटर क्षेत्र में कटान रोकने की योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य आसपास के रिहायशी इलाकों और घाटों को सुरक्षित करना है।