चकरनगर: मगरमच्छ ने युवक पर किया हमला, युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया गया रेफर
चकरनगर : थाना क्षेत्र के एक गांव में चंबल नदी में मवेशी को पानी पिलाने के दौरान रविवार दोपहर समय एक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। बहादुर युवक मगरमच्छ का सामना करते हुए पानी से बाहर निकल आया। सूचना पर दौड़े ग्रामीण व स्वजन घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।उक्त घटना को लेकर पूरे इलाके में भय व्याप्त है।