ब्यावर: NEP का जीवंत मॉडल बना आदर्श विद्या मंदिर, 4 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन
Beawar, Ajmer | Oct 2, 2026 ब्यावर.विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा NCERT व IUCTE-BHU वाराणसी के सहयोग से चल रहे 4 दिवसीय अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम का आदर्श विद्या मंदिर, ब्यावर में समापन हुआ। देशभर के शिक्षाविदों ने गुरुकुलीय दिनचर्या का अनुभव किया। अंतिम दिन आशापुरा माता दर्शन, वंदना, कक्षा अवलोकन व अटल लैब का निरीक्षण किया गया।