मेदिनीनगर शहर में बढ़ते पेयजल संकट और जल स्रोतों के लगातार खत्म होते अस्तित्व को लेकर वरिष्ठ नागरिक मंच, पलामू ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। मंच ने शहर के विभिन्न तालाबों एवं कुओं की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अविलंब संरक्षण एवं पुनर्जीवन की दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग की है।