बंजरिया: सिकरहना नदी का जलस्तर बढ़ने से सुंदरपुर घाट के पास बना चचरी पुल शनिवार को बह गया
सिकरहना नदी का जलस्तर बढ़ने से सुंदरपुर घाट पर बना चचरी पुल शनिवार बह गया। स्थानीय जावेद आलम ने बताया कि बारिश के पानी से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। अब चचरी बह जाने के बाद ग्रामीणों को मुख्यालय आने के लिए 6 किमी के बदले खैरी,जटवा व सिसवनिया होते हुए करीब 22 किमी की दूरी तय करना पड़ेगा। नदी के दक्षिण तरफ ग्रामीणों का खेत होने के कारण प्रतिदिन खेती के लिए आते।