लोहरदगा: लोहरदगा में सरहुल शोभा यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, डीसी ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश दिए
लोहरदगा में सरहुल पर्व के अवसर पर निकाले जाने वाली शोभायात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे जिला परिषद सभागार में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डीसी डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने की।