संभल: सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने देहली दरवाजा में हिंद बैटरी फर्म पर की छापेमारी, वैध अभिलेख ना दिखने तक रहेगी बंद
संभल में सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा अपनी टीम के साथ हिंद बैटरी फर्म पर की गई छापेमारी। निरीक्षण के दौरान मौके पर फर्म के संचालक उस्मान पुत्र जफर हुसैन उपस्थित मिले। फर्म के संचालन संबंधी अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया इस पर उन्होंने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी कंसेंट प्रस्तुत किया। खामियां मिलने पर डॉक्यूमेंट दिखाने को कहा गया।