मेड़ता: मेड़ता सिटी क्षेत्र के रेण में एक निजी स्कूल में यूरिया की अवैध रिफिलिंग का कारोबार पकड़ा गया
Merta, Nagaur | Jul 24, 2025 नागौर जिले के मेड़ता क्षेत्र में एक निजी स्कूल में कृषि और उद्यानिकी विभाग ने यूरिया की अवैध रिफिलिंग का कारोबार पकड़ा है। जहां कृषि ग्रेड यूरिया को इंडस्ट्री ग्रेड यूरिया के बैग में भरा जा रहा था। विभाग ने मौके से कृषि ग्रेड यूरिया के 12,500 और इंडस्ट्री ग्रेड यूरिया के 600 खाली कट्टे बरामद किए है।