पटना ग्रामीण: पंजाब के मोगा में 9 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या, आरोपी झारखंड भागते समय गिरफ्तार
पंजाब के मोगा में बिहार की एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. वारदात को अंजाम देने वाला 40 वर्षीय आरोपी दयानंद मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है. सूने कमरे में बच्ची को अकेला पाकर उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. जब बच्ची ने शोर मचाया और मां को बताने की बात कही, तो पकड़े जाने