बड़ौत: छपरौली में घर के कोने में फन फैलाए बैठे किंग कोबरा को देख महिला की निकली चीख, वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jul 10, 2025 छपरौली कस्बे की पट्टी धधांन में बुधवार को किसान बिजेंदर के घर में निकले किंग कोबरा सांप ने घर में घंटों तक दहशत फैलाए रखी। वह घर के अंदर फन फैलाए बैठा दिखा। जिसको देखकर घर की महिला की चीख निकल गई। परिजनों ने पड़ोसियों की सहायता से कोबरा सांप को बोरे में डाल कर सावन मास के आगमन पर देवता मानकर जंगल में छोड़ आए। जिसका वीडियो बुधवार रात करीब 10 बजे से वायरल है।