बड़ौत: दौझा में आधा दर्जन लोगों द्वारा तमंचे से फायरिंग व घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Jul 11, 2025 बिनौली पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि वसीम निवासी जहानगढ़ उर्फ दौझा ने तहरीर दी कि शमीम, मौसिन, फुरकान, काला, आरिफ व कुछ अज्ञात लोगों ने उसके व उसके परिजनों पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया तथा घर में घुसकर मारपीट की। जिसमें नाजिम को चोट आई तथा जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने 2 आरोपी तमंचाव कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिए।