बड़ौत: नरेला दिल्ली के युवक ने गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए उठाई कांवड़, 121 लीटर गंगाजल लेकर पहुंचे भड़ल
Baraut, Bagpat | Jul 9, 2025 भड़ल गांव में पहुंचे दिल्ली नरेला निवासी राहुल कुमार ने बताया कि इस बार गौ माता प्रेम को लेकर हरिद्वार से कांवड़ उठाई और गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की सरकार से मांग उठाई है। राहुल ने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए, इसी मनोकामना को पूरा करने के लिए उसने हरिद्वार से 121 लीटर गंगा जल वाली कांवड़ उठाई है। 210 किलोमीटर का सफर तय करना होगा।