महागामा: महागामा में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, धान रोपाई में जुटे किसान
Mahagama, Godda | Jul 23, 2026 महागामा प्रखंड में झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। किसान धान रोपाई के कार्य में जोर-जोर से जुटे हैं। किसानों ने बताया कि बारिश नहीं होने के करण बिचड़ा झूलस रहा था लेकिन बारिश होने के कारण धान रोपाई के कार्य में तेजी आई है हालांकि इसे पर्याप्त वर्षा नहीं कहा जा सकता है लेकिन मौसम में बदलाव आने से बारिश होने की उम्मीद जगी है।