कासगंज: ADG आगरा जोन ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा एस.के. भगत ने जनपद कासगंज के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरान