बल्देवगढ़: बल्देवगढ़: गल्ला मंडी के ठेकेदारों ने आदिवासी बस्ती का रास्ता किया बंद, महिलाओं ने SDM से शिकायत की
बल्देवगढ़ नगर में गल्ला मंडी के पास स्थित आदिवासी बस्ती का ठेकेदारों के द्वारा रास्ता बंद किया गया।जिस पर आदिवासी बस्ती से अधिक संख्या में महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंची।जहां पर एसडीएम को शिकायती आवेदन दिया।और बताया कि उन्हें मोहल्ले में जाने में अधिक परेशानी हो रही है।रास्ता खोले जाने के लिए एसडीएम को शिकायती आवेदन सौंपा है।