कांग्रेस के हजारीबाग जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने 23 फरवरी की रात दिवंगत झामुमो नेता व पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो के पैतृक घर दोमुहान (घुटवाली) पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।जानकारी मंगलवार को अपराह्न करीब 5 बजे दी। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।