सुल्तानपुर: कंपोजिट विद्यालय बघौना में हैंडपम्प मरम्मत में स्कूली बच्चों से काम लेकर उड़ाया कानून की धज्जिया, वीडियो वायरल
सुल्तानपुर के बल्दीराय के एक सरकारी स्कूल में बाल श्रम कानून की खुलेआम धज्जिया उड़ाई गई। एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें स्कूल में लग रहे इंडिया मार्का हैंडपम्प की मरम्मत में स्कूली बच्चों से मजदूरी कराई गई। ये वीडियो बल्दीराय के कंपोजिट विद्यालय बघौना का बताया जा रहा है।