खरगापुर: चंदेरी रोड पर स्थित ढाबा पर दो के साथ की गई मारपीट, थाने में की गई शिकायत, कुड़ीला थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
चंदेरी रोड पर स्थित ढाबा पर दो लोगों के साथ मारपीट की गई। ढाबा मालिक द्वारा पहले गाली गलौज की गई और जब गाली गलौच का विरोध किया गया,तब ढाबा मालिक और उसकी बेटे के द्वारा दो लोगों के साथ मारपीट कर दी गई। घटना की शिकायत कुड़ीला थाना में की गई। पुलिस में शिकायत के आधार पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।