लटेरी: लटेरी के आनंदपुर क्षेत्र से पुलिस ने कुख्यात आरोपी को अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार किया, 2 जिंदा कारतूस भी बरामद
गुरुवार दोपहर 2 बजे एसडीओपी ने बताया है कि लटेरी के आनंदपुर पुलिस ने एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ गुना सहित लटेरी के आनंदपुर और उनारसी थाने मे करीब 23 अपराधिक मामले दर्ज है एसडीओपी ने बताया है कि आरोपी किसी बडी घटना को अंजाम दे सकता था