लटेरी: जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को कलेक्टर ने 26 जनवरी को शासकीय भवनों पर रोशनी करने के दिए निर्देश
सोमवार रात 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार लटेरी सहित विदिशा जिलेभर के समस्त विभागों के जिम्मेदारों को 26 जनवरी पर शासकीय भवनों पर रोशनी करने के निर्देश विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने दिए हैं जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को शासकीय भवनों पर रोशनी करने के निर्देश दिए