कांके: रांची के चर्च रोड पर मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति से लूटपाट, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
Kanke, Ranchi | Jun 12, 2025 रांची स्थित चर्च रोड के पास मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के साथ लूटपाट की घटना हुई है। लूटपाट की घटना का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार दोपहर करीब दो बजे से वायरल हो रहा है। आरोपियों द्वारा मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति के साथ लूटपाट की घटना सोमवार देर रात करीब 11 बजे हुई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।