करछना: अरैल देवरख में महापौर ने इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह का किया भूमि पूजन
सोमवार को करछना तहसील क्षेत्र के अरैल देवरख में प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने अंतिम संस्कार के लिए दान में दी गई भूमि पर इलेक्ट्रॉनिक शवदाह गृह का भूमि पूजन वैदिक मंत्र उपचार के साथ किया। महापौर ने फावड़े से भूमि की खुदाई कर उसकी नींव रखी। उन्होंने कहा यमुनापार क्षेत्र में अंतिम संस्कार करने के लिए लोगों को काफी परेशानी होती है।