बांका: ककवारा पंचायत के भोलाराय डीह में राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Banka, Banka | Dec 22, 2024 राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार की दोपहर 3 बजे ककवारा पंचायत के भोलाराय डीह गांव में की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद के बांका प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने किया। इस दौरान बैठक में सभी पंचायत के अध्यक्ष व अन्य प्रकोष्ठों के सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में संगठन को और भी ज्यादा मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।