बांका: बाराहाट और अमरपुर से उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Dec 22, 2024 उत्पाद विभाग ने रविवार की सुबह करीब 7 बजे बाराहाट व अमरपुर में अभियान चलाकर शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सभी का अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि बाराहाट के समीप अभियान चलाकर केनुआटीकर निवासी दिनेश यादव, बभनगांव निवासी रंजीत कुमार व नकसोसा निवासी प्रखर कुमार का शराब के साथ गिरफ्तार किया।