बांका: संत जोसेफ मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार दो छात्र
Banka, Banka | Dec 22, 2024 संत जोसेफ मोड़ के पास रविवार की दोपहर 12 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो छात्र जख्मी हो गया। दोनों युवकों का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार मेढा निवासी शिवम कुमार एवं पड़रिया निवासी जयंत कुमार बाइक से जा रहा था। इस दौरान संत जोसेफ मोड़ के पास बाइक असंतुलित होकर गिर गई।