मंझनपुर: कौशाम्बी में डीएम का बड़ा प्रहार, 8 हिस्ट्रीशीटर जिला बदर, कानून व्यवस्था हुई सख्त
कौशाम्बी जनपद में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम की धारा 3 की उपधारा (3) के तहत कुल 08 लोगों को जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से अपराधियों एवं अराजक तत्वों में हड़कंप मच गया है।