पीरो: पीरो में गेहूं के खेतों में भीषण आग, दर्जनों किसानों की फसल जलकर राख, मचा हाहाकार
Piro, Bhojpur | Apr 5, 2026 प्रखंड क्षेत्र में रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गेहूं के खड़ी फसल वाले खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में दर्जनों किसानों की लाखों रुपये मूल्य की फसल जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।