कौंच: कोंच पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 साल पुराने साइबर ठगी व फर्जीवाड़े के मामले में बिहार का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Konch, Jalaun | Jul 4, 2026 कोंच कोतवाली पुलिस ने 6 साल पुराने साइबर ठगी व जालसाजी के मामले में वांछित आरोपी संजय रविदास निवासी नालंदा (बिहार) को गिरफ्तार करते हुए शनिवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली कोंच में मुकदमा अपराध संख्या 163/2020 धारा 419, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी आईपीसी तथा आईटी एक्ट की धारा 66सी व 66डी के तहत मामला दर्ज है।