चान्हो: चटवल में SIR कार्य तेज, बूथ संख्या 62 की BLO स्टेला कुजूर निभा रहीं सक्रिय भूमिका
Chanho, Ranchi | Jul 7, 2026 चान्हो भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत बुधवार दोपहर तीन बजे चान्हो प्रखंड की चटवल पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 62 में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी सक्रियता के साथ किया जा रहा है। बूथ संख्या 62 की बीएलओ स्टेला कुजूर घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर आवश्यक प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण कर रही हैं।